आदर्श व्यापार मंडल का फिर हुआ विस्तार
– महताब आलम को नगर उपाध्यक्ष पद का दिया दायित्व
फोटो परिचय- नवमनोनीत नगर उपाध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत करते प्रदेश अध्यक्ष।
अजय सिंह अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। आदर्श व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की बैठक उधन्नापुर में संपन्न हुई। जिसमें संगठन का विस्तार किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदीप गर्ग ने शिरकत की। महताब आलम को नगर उपाध्यक्ष पद का दायित्व दिया गया। सोनू व जीतू श्रीवास्तव को भी जिम्मेदारी दी गई। संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी 36 वार्डों में 11 सदस्यीय टीम बनाई जाएगी। व्यापारियों को निस्तारण हेतु जिला कार्यालय में एक लड़के को बैठाया जाएगा जो समस्याओं को सुनकर जिला प्रशासन से निस्तारण करने का काम किया जाएगा। किसी भी दशा में व्यापारिक उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। आज एक संकल्प लिया गया कि शहर के अंदर की जो बड़ी सड़के है उनमें वृक्षारोपण कर हरियाली बनाई जाएगी। जितने भी वृक्ष लगाएंगे उसकी रखवाली की भी जिम्मेदारी आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारी की होगी। संगठन के सदस्यता पर बोल दिया गया। ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जाए। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अभिनय यादव, महामंत्री अमित शरण बाबी, उपाध्यक्ष अभय गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष इमरान खान, नगर अध्यक्ष शमीम, राजीव गुप्ता, अमित सोनी, बबल सोनी, शिवकुमार, फैजान, इरशाद अहमद, अनवर भी मौजूद रहे।
महताब आलम को नगर उपाध्यक्ष पद का दिया दायित्व
