अंजुम फिर जिलाध्यक्ष व दिनेश नगर अध्यक्ष मनोनीत
फोटो परिचय- जिलाध्यक्ष व नगर अध्यक्ष को माला पहनाकर सम्मानित करते अध्यक्ष।
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की ट्रेड इकाई इलेक्ट्रानिक इलेक्ट्रिक संगठन का पुनर्गठन करते हुए जिलाध्यक्ष पद पर मो. अंजुम, नगर अध्यक्ष पद पर दिनेश सिंह को मनोनीत किया गया। संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा की संस्तुति के उपरान्त जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता, जिला कार्डिनेटर चन्द्र प्रकाश बब्लू गुप्ता ने इलेक्ट्रॉनिक इलेक्ट्रिक संगठन का पुनर्गठन करते जिलाध्यक्ष व नगर अध्यक्ष पद पर मनोनीत करते हुए एक माह के अन्दर जनपद के समस्त व्यापारीयों को संगठन से जोड़ते हुए कमेटी का विस्तार किए जाने के निेर्देश दिए। संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा, जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता, जिला कार्डिनेटर चन्द्र प्रकाश बब्लू गुप्ता ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर बधाई दी।