दलितों एवं वंचितों की आवाज थे स्व. राम विलास पासवान: धर्मेंद्र
दलितों एवं वंचितों की आवाज थे स्व. राम विलास पासवान: धर्मेंद्र
लोजपा संस्थापक की धूमधाम से मनाई जयंती
– दलितों एवं वंचितों की आवाज थे स्व. राम विलास पासवान: धर्मेंद्र
फोटो परिचय- लोजपा संस्थापक की जयंती मनाते पदाधिकारी व कार्यकर्ता। मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। लोक जन शक्ति पार्टी द्वारा दलित नेता व पद्म भूषण लोजपा संस्थापक स्व. राम विलास पासवान की जयंती धूमधाम मनाई गयी। शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित लाइब्रेरी हाल में दलित व वंचित समाज के नेता व पद्म भूषण अवार्ड से अलंकृत लोक जन शक्ति पार्टी के संस्थापक स्व. रामविलास पासवान की जयंती जिलाध्यक्ष राजू पासवान की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाई गयी। जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा तैलचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान वक्ताओं ने दलितों वंचितों के लिये स्व. पासवान द्वारा दलितों वंचितों के उत्थान के किये गये किये गए कार्याे एवं संघर्षाे को याद किया गया। किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा ऐडवोकेट ने कहा कि पार्टी संस्थापक स्व रामविलास पासवान ने जीवनभर दलितों एवं कमजोरों के अधिकारों के लिए एक लंबी लड़ाई लड़कर उन्हें अधिकार दिलाने का काम किया है। उनके द्वारा सत्य अहिंसा एवं कमजोरों व शोषितों के लिये अधिकारों के लिए कार्य करने का जो मार्ग दिखाया गया है। पार्टी के समस्त कार्यकर्ता उनके आदर्शों एवं सिद्धांतो को अपनाकर उन्हें श्रद्धांजलि देने का काम करेंगे। इस मौके पर प्रदेश सचिव कमलकांत तिवारी, कमलेश मिश्रा, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष साजन सिंह, हुसैनगंज विधानाभाध्यक्ष रमेश पासवान, रामस्नेही पासवान एड, अनिल पासवान एड, शीतल पासवान एड, रामकिशोर अरविंद कुमार, दिनेश, धीरेंद्र, धीरेंद्र पासवान, सलीम खान, नफीस खान, अब्बास मेंहदी, साबिर खान समेत बडी संख्या में लोग मौजूद रहे।