किशनपुर दादों ब्रिज के एप्रोच मार्ग पर आई दरार, एक्सईएन ने किया निरीक्षण

       किशनपुर दादों ब्रिज के एप्रोच मार्ग पर आई दरार
खतरा बढ़ने पर पीडब्ल्यूडी एक्सईएन ने किया निरीक्षण
फोटो परिचय- एप्रोच मार्ग का निरीक्षण करते एक्सईएन एवं दरार का दृश्य।
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। किशनपुर दादों यमुना ब्रिज पर यमुना नदी में आई भीषण बाढ़ के चलते एप्रोच मार्ग में मोटी दरार आ गई है। इस कारण सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पाबंदी लगा दी गई है।
पीडब्ल्यूडी एक्सईएन अनिल कुमार शील ने अपने एई जेई के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और सभी प्रकार के वाहनों पर रोक लगाई। उन्होंने आश्वासन दिया है कि बाढ़ कम होने पर मार्ग दुरुस्त करने के बाद आवागमन बहाल कर दिया जाएगा। बताते चलें कि यमुना नदी में आई बाढ़ के चलते किशनपुर दादों ब्रिज के एप्रोच मार्ग में दरार आने से यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया है। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन अनिल कुमार शील ने बताया कि बाढ़ के पानी के दबाव के कारण एप्रोच मार्ग में दरार आई है। जैसे ही बाढ़ का पानी कम होगा, मार्ग की मरम्मत कर आवागमन को बहाल कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *