प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था पर अजपा ने किया प्रदर्शन
– डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, उठाई मांगे
फोटो परिचय- कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते अपना जनता पार्टी के पदाधिकारी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। भाजपा सरकार में दलित, पिछड़े व अल्पसंख्यक समुदाय पर लगातार हो रहे अत्याचार को लेकर अपना जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया तत्पश्चात जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर मांगे उठाई।
अपना जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजकुमार कोरी की अगुवई में पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचकर और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया तत्पश्चात डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में बताया कि भाजपा सरकार में अराजकता चरम पर है। पूरे देश में दलितों, आदिवासियों, पिछड़ो व अल्पसंख्यकों पर जुल्म, ज्यादती व अत्याचार की घटनाएं बढ़ी हैं। भाजपा शासित राज्य जंगलराज बन गए हैं। उत्तर प्रदेश तो गुंडो, माफियाओं व अपराधियों की चारागाह बन गया है। अपहरण, हत्या, दहेज हत्या, महिला उत्पीड़न, दलित व पिछड़ो पर उत्पीड़न की घटनाओं में उत्तर प्रदेश टाप पर है। फतेहपुर में आरिश पुत्र रूवाब अहमद निवासी रेड़इया आबूनगर समेत अन्य लोगों की हत्याएं कर दी गई। सरकार अपराधियों को जेल भेजने के बजाए उनको बचाने का प्रयास कर रही है। मांग किया कि सीजेआई पर जूता फेंकने की घिनौनी हरकत करने वाले को तत्काल गिरफ्तार किया जाए, एससी, एसटी, ओबीसी व मुस्लिम समाज के नौजवानों की हो रही हत्याओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए। घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए। घटनाओं में लीपापोती करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही धर्म के आधार पर हो रहे भेदभावपूर्ण कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए। इस मौके पर राजेन्द्र प्रसाद, सूर्य प्रसाद मौर्य, दिनेश कुमार प्रजापति, सुरेन्द्र कुमार प्रधान भी मौजूद रहे।

