समय से पहुंची 108 एंबुलेंस ने अस्पताल में कराया भर्ती

     कार ने दो बाइकों में मारी टक्कर, आधा दर्जन जख्मी
समय से पहुंची 108 एंबुलेंस ने अस्पताल में कराया भर्ती
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के माहौर गांव के समीप अज्ञात तेज रफ्तार कार दो बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे दोनों बाइक सवार रोड पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए। घायल अवस्था में इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी सरकारी एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर उपचार के बाद हालात गम्भीर बताते हुए 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार कल्याणपुर थाना क्षेत्र के लोधनपुर गांव निवासी बिटोला 45 वर्षीय पत्नी सोमनाथ, विष्णु देवी पत्नी राम नरेश 60 वर्ष सुमित पुत्र ओम प्रकाश 17 वर्ष अनुराग कुमार 12 वर्ष बाइक पर सवार होकर गंगा नहाने उन्नाव बक्सर जा रहे थे। जब उनकी बाइक माहौर गांव समीप पहुंची तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार बाइक अनियंत्र होकर आपस में टकरा गई और बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना राहगीरों ने सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के ईएमटी व पायलट ने सभी घायल को गोपालगंज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसी एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *