भीषण सर्दी में भाकियू का मानवीय कदम, जरूरतमंदों को बांटे कंबल
भीषण सर्दी में भाकियू का मानवीय कदम, जरूरतमंदों को बांटे कंबल
भीषण सर्दी में भाकियू का मानवीय कदम, जरूरतमंदों को बांटे कंबल रिपोर्ट संदीप धुरिया मौदहा (हमीरपुर)। भीषण ठंड को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन द्वारा जरूरतमंदों की मदद के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मौदहा क्षेत्र के सायर गांव में जिला महिला मोर्चा महामंत्री सोना देवी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान विकलांग, निराश्रित, वृद्ध और बेसहारा महिलाओं को कंबल वितरित किए गए। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत और खुशी साफ दिखाई दी।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कड़ाके की सर्दी में गरीब और असहाय वर्ग को ठंड से बचाना सामाजिक दायित्व है। भारतीय किसान यूनियन आगे भी इस तरह के जनकल्याणकारी कार्य करती रहेगी।
कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों और संगठन के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने इस पहल की सराहना की।