सुमेरपुर में भीषण सड़क हादसा,दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत, चालक की मौत

     सुमेरपुर में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत, चालक की मौत
रिपोर्ट संदीप धुरिया हमीरपुर जनपद के सुमेरपुर कस्बे में नेहा नर्सिंग होम के पास गुरुवार को एक भीषण* सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर आमने-सामने से आ रहे दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने मकान में जा घुसा।
हादसे में डंपर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कंडक्टर ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक का हाथ कटकर हाईवे पर जा गिरा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मकान में फंसे डंपर को बाहर निकलवाया। डंपर में बुरी तरह फंसे चालक को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
घटना सुमेरपुर कस्बे के नेहा नर्सिंग होम के पास की बताई जा रही है, जहां हादसे को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *