पुलिस ने 40 किलो गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार, 8 लाख की खेप बरामद
दीपक धुरिया अजरा न्यूज़ जालौन — जनपद में पुलिस को मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 40 किलो गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 8 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस अधीक्षक ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि यह गिरफ्तारी उरई कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आईटीआई के पास की गई। आरोपी के पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया, जिसे तस्करी के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।
एसपी के अनुसार, पुलिस की इस कार्रवाई से गांजा तस्करी के नेटवर्क पर बड़ी चोट पड़ी है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क का भी खुलासा किया जा सके।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।