हजरतगंज कोतवाली में कल देर रात पूछताछ के लिए पहुंचीं नेहा सिंह राठौर

  दीपक धुरिया अजरा न्यूज़ जालौन \लखनऊ। राजधानी लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में कल देर रात पूछताछ के लिए पहुंचीं लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की है।
नेहा सिंह राठौर ने अपनी पोस्ट में पूछताछ से जुड़े अनुभव का जिक्र करते हुए कई अहम बातें कही हैं, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। उनकी प्रतिक्रिया सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी हलचल देखी जा रही है।
फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है। मामले पर सभी की निगाहें आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *