रेडक्रास चेयरमैन का कंबल वितरण अभियान लगातार जारी

      महिला बंदियों समेत 62 लोगों को दिए कंबल
रेडक्रास चेयरमैन का कंबल वितरण अभियान लगातार जारी
फोटो परिचय- महिला बंदियों को कंबल वितरित करते रेडक्रास चेयरमैन।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। बढ़ती शीतलहर व सर्दी के प्रकोप से किसी को कोई परेशानी न हो इस भाव से पूर्व वर्षों की भांति पुनः शनिवार को इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के संयोजकत्व में चेयरमैन व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने चिन्हित अतिजरूरतमंद बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगजनों व जिला कारागार में महिला बंदियों को कंबल वितरण किया।
डॉ अनुराग ने जिला कारागार में महिला बंदियों के लिए 20, नई तहसील चौराहा में 6, सिविल लाइंस में 6, लोधीपुरवा में 11, अस्ती में 5, गड़रियनपुरवा में 6, नासिरपीर में 8 कुल 62 कम्बल वितरित किए। डॉ अनुराग ने बताया कि अभी अन्य वार्डों में भी चिन्हित कर कंबल प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर कार्यकारिणी सदस्य स्मिता सिंह, आजीवन सदस्य रीता सिंह तोमर, प्रेमचंद मौर्य, सिविल लाइंस सभासद विनय तिवारी, अस्ती सभासद पुष्पराज पटेल, अन्नू सविता, प्रमुख सहयोगी चैतन्य कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *