11 जनवरी को बूथों पर पढ़ी जाएगी मतदाता सूची

   11  जनवरी को बूथों पर पढ़ी जाएगी मतदाता सूची

दीपक धुरिया अजरा न्यूज़ जालौन  उरई — भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 6 जनवरी 2026 को किया गया है। जनपद जालौन में कुल 10,85,501 मतदाता दर्ज हैं, जिनमें 6,00,001 पुरुष, 4,85,448 महिला एवं 52 अन्य मतदाता शामिल हैं।
निर्देशानुसार 11 जनवरी 2026 को विधानसभा क्षेत्र 219 माधौगढ़, 220 कालपी एवं 221 उरई (अजा) के समस्त मतदान स्थलों पर बीएलओ द्वारा मतदाता सूची पढ़कर सुनाई जाएगी। मतदाताओं से अपील की गई है कि वे अपना नाम सूची में अवश्य जांच लें। नाम न होने की स्थिति में फार्म-6 के माध्यम से बीएलओ के पास या voters.eci.gov.in पोर्टल पर आवेदन किया जा सकता है।
समस्याओं के समाधान हेतु टोल फ्री 1950 व दूरभाष 05168-250288 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त Voter Helpline App के माध्यम से भी सहायता उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *