कांग्रेसियों ने बच्चों संग काटा केक, मलिन बस्ती में प्रियंका गांधी का मनाया जन्मदिन
कांग्रेसियों ने बच्चों संग काटा केक, मलिन बस्ती में प्रियंका गांधी का मनाया जन्मदिन
मलिन बस्ती में प्रियंका गांधी का मनाया जन्मदिन
– कांग्रेसियों ने बच्चों संग काटा केक
फोटो परिचय- मलिन बस्ती में प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाते कांग्रेसी। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन जिले में सेवा और जनसंपर्क कार्यक्रम के रूप में मनाया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर की मलिन बस्तियों में पहुंचकर गरीबों, मजदूरों और किसानों से मुलाकात की और उनके बीच जन्मदिन का आयोजन किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता मोहसिन खान ने बच्चों के साथ केक काटकर प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान बच्चों को मिठाई और उपहार भी वितरित किए गए। कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। कांग्रेस नेता मोहसिन खान ने कहा कि प्रियंका गांधी हमेशा गरीबों, किसानों और मजदूरों की आवाज को मजबूती से उठाती रही हैं। उनका जन्मदिन जरूरतमंदों के बीच मनाकर कांग्रेस पार्टी ने समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संदेश दिया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता और बस्ती के लोग मौजूद रहे। सभी ने प्रियंका गांधी के संघर्ष, जनसेवा और विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।