सरकारी दावे फेल! अन्ना पशुओं ने खेत किया साफ, किसान की मेहनत बर्बाद
सरकारी दावे फेल! अन्ना पशुओं ने खेत किया साफ, किसान की मेहनत बर्बाद
सरकारी दावे फेल! अन्ना पशुओं ने खेत किया साफ, किसान की मेहनत बर्बाद
डीएम के आदेश बेअसर, अन्ना पशुओं से त्रस्त अन्नदाता दीपक धुरिया अजरा न्यूज़ जालौन — जनपद जालौन के ब्लॉक कुठौन्द अंतर्गत ग्राम कुरौली में अन्ना पशुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात अन्ना पशु गायों ने एक किसान की गेहूं की पूरी फसल चरकर पूरी तरह नष्ट कर दी। कर्ज लेकर बोई गई फसल के उजड़ते ही किसान की महीनों की मेहनत पल भर में बर्बाद हो गई।
पीड़ित किसान ने खेत की जुताई के लिए नगद रुपये देकर बलकाट से खेत जोतवाया था और कड़ाके की ठंड में दिन-रात खेत की रखवाली भी की, लेकिन इसके बावजूद अन्ना पशुओं से अपनी फसल नहीं बचा पाया। रात के अंधेरे में गायों के झुंड ने खेत में घुसकर पूरी फसल को जमींदोज कर दिया।
एक ओर सरकार द्वारा गौशालाओं पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अन्नदाता किसान आज भी अन्ना पशुओं से परेशान है। जिलाधिकारी के सख्त आदेशों के बावजूद ब्लॉक स्तर के जिम्मेदार अधिकारी कहीं न कहीं सरकारी योजनाओं को पलीता लगाते नजर आ रहे हैं।
किसान कर्ज लेकर खेत की जुताई और बुवाई करता है, लेकिन अन्ना पशु उसकी मेहनत को खेतों में चरकर खत्म कर दे रहे हैं। इससे किसानों की आर्थिक हालत दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है।
पीड़ित किसान ने प्रशासन से मुआवजा और अन्ना पशुओं की स्थायी व्यवस्था की मांग की है। अब सवाल यह है कि कब तक किसान इन आपदाओं और अन्ना पशुओं से जूझता रहेगा?
और आखिर कब ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारी जिलाधिकारी के आदेशों को गंभीरता से लागू करेंगे?