हिंदू सम्मेलन में सनातनियों को किया जागरुक

    हिंदू सम्मेलन में सनातनियों को किया जागरुक
फोटो परिचय-  हिंदू सम्मेलन में भाग लेते लोग।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ खागा, फतेहपुर — राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शताब्दी वर्ष के अवसर पर प्रत्येक मंडल में विराट हिंदू सम्मेलनों का आयोजन कर हिंदू समाज को जागृत करने का काम किया जा रहा है। विकास खंड हथगाम के कासिमपुर कटरा में विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जयकारा लगाते हुए शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें भारी संख्या में महिलाओं सहित पुरुषों व बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
शताब्दी वर्ष के अवसर पर बांकेलाल माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें सनातनियों को जागृत करने हेतु एकजुट रहकर राष्ट्र हित में काम करने हेतु प्रेरित किया गया। क्षेत्र के कासिमपुर कटरा में अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण हो जाने पर गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी गांव में शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में डीजे की धुन पर जयकारों के साथ कासिमपुर कटरा में शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें महिलाओं सहित पुरुषों व बच्चों की काफी भागीदारी रही। शोभा यात्रा का समापन कटरा गांव के बाहर काली मंदिर में किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शताब्दी वर्ष के अवसर पर विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन श्री बांकेलाल माध्यमिक विद्यालय कटरा के प्रांगण में किया गया जिसमें सनातनियों की काफी भीड़ रही। सम्मेलन में महिलाओं की भी भारी संख्या उपस्थित रही। मुख्य वक्ता विभाग विचारक शिव शंकर ने हिंदू समाज को जागृत करते हुए बताया कि राम के चरित्र को जीवंत में लाना आवश्यक है। हमने राम को घर में लाने का संकल्प लिया था वह पूरा हुआ। उन्होंने वसुधैव कुटुंबकम की व्याख्या करते हुए कहा कि इस धरती पर विश्व में रहने वाले सभी एक कुटुंब हैं। हिंदू सहोदर भाई हैं यह मंत्र उन्होंने दिया। उन्होंने कहा कि सम्मेलन सभी का कार्यक्रम है। सम्मेलन सभी के कल्याण की बात करते हैं। उन्होंने पर्यावरण पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बच्चों के जन्मदिन पर हमें एक पौधा लगाना चाहिए। पेड़ काटना हमारी जिम्मेदारी नहीं है, लगाना भी हमारी एक बड़ी जिम्मेदारी है। मुख्य अतिथि रमेश नारायण वाजपेई ने भी संबोधित करते हुए हिंदू एकता पर बल दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक मोतीलाल, राम अभिलाष, शिवेश, श्याम प्रकाश, रमेश, कृष्ण पाल शर्मा, अमरनाथ चौरसिया, रिंकी जायसवाल,कृकृष्णादेवी, मनोजिनी दीक्षित के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे। सम्मेलन में नायब तहसीलदार ओम प्रकाश चौधरी, इंस्पेक्टर दुर्गेश प्रसाद गुप्त, इंस्पेक्टर अपराध केसरी प्रसाद यादव सहित पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *