पुलिस से मिलीभगत कर दबंगों ने रास्ता किया बंद, अन्य लघु खबरों के साथ
पुलिस से मिलीभगत कर दबंगों ने रास्ता किया बंद, अन्य लघु खबरों के साथ
पुलिस से मिलीभगत कर दबंगों ने रास्ता किया बंद
– पीड़ितांे ने एसपी से मिल की शिकायत एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– मलवां थाना क्षेत्र के भग्गा सिंह का पुरवा मजरे चक्की में दबंगों पर पुलिस से मिलीभगत कर मुख्य रास्ते को बंद किए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर उन्हें शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में भग्गा सिंह का पुरवा मजरे चक्की गांव के ग्रामीणों ने बताया कि उनकी जमीन पर कब्जा करके रामपाल, बलजीत व धीरेन्द्र पुत्रगण जगपाल ने रास्ते को बंद करके अवैध निर्माण कराया जा रहा है। जिसकी शिकायत पूर्व में कई बार की जा चुकी है। शिकायत के बाद सक्षम अधिकारियों ने कार्य को रोका लेकिन पुलिस से सांठगांठ करके पुनः निर्माण कराने लगे जबकि जमीन बटवारा का मुकदमा भी न्यायालय में विचाराधीन है परन्तु दबंगों ने पुनः इक्कीस जनवरी से निर्माण शुरू करा दिया है। थाने की शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रकरण की जांच कराते हुए समस्या का निस्तारण करते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर गुरूप्रसाद, शकुन्तला देवी, मदनचन्द्र, संतोष, हाकिम, धर्मा देवी, भूपेन्द्र मौजूद रहे। ———————————- समाजसेवी ने घनश्याम वाटिका का किया उद्घाटन एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– शहर के खुशवक्तराय नगर, गडरियन पुरवा में घनश्याम वाटिका का उद्घाटन समाजसेवी घनश्याम पाल व सुशीला देवी ने विधिवत हवन पूजन करके किया। इसके साथ ही उद्घाटन अवसर पर पूर्व सदर विधायक विक्रम सिंह ने पहुंचकर फीता काट कर उद्घाटन किया। इस दौरान संचालक चंद्रभान पाल ने बताया कि उनके यहां वर पक्ष व वधू पक्ष के लिए वातानुकूलित कमरे व हाल हैं। जिसमें लोग शादी ब्याह के साथ गोद भराई, बरीक्षा सहित तमाम अलग-अलग संगठनों के लोग अपनी मीटिंग भी कर सकते हैं। इस अवसर पर महेंद्र गुप्ता, पूर्व सभासद अनिल बाबा, अन्नू पाल, ऋतिक पाल, कौशलेंद्र लोधी, देशराज पाल, रज्जन पाल सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे। ——————————– अलाव ताप रहे अधेड़ को दूध वाहन ने रौंदा, मौत एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– चांदपुर थाना क्षेत्र के छेद्दू का डेरा मजरे सरहन बुजुर्ग गांव में रोड़ किनारे अलाव ताप रहे 54 वर्षीय अधेड़ को दूध वाहन ने रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए अस्पताल ला रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार छेद्दू का डेरा मजरे सरहन बुजुर्ग गांव निवासी गोकुल प्रसाद का पुत्र रमाकान्त प्रसाद गुरूवार की रात लगभग 9 बजे खेत में काम करने के बाद रोड़ किनारे अलाव ताप रहा था। इसी बीच विपरित दिशा से तेज रफ्तार आ रही दूध वाहन ने उसे रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए अस्पताल ला रहे थे। तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन ग्रह भेज दिया। पोस्ट मार्टम हाउस में घटना के बाबत जानकारी बड़ा भाई श्रीकान्त ने दी है। ———————————- छत से गिरकर युवक घायल एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर पुलिस चौकी के समीप छत में टेन्ट लगाते समय गिर कर 28 वर्षीय युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार आबूनगर मोहम्मला निवासी महेश चन्द्र गौतम का पुत्र सिद्धार्थ गौतम टेन्ट का काम करता है। बताते है कि मोहल्ले में ही छत पर टेन्ट लगा रहा था। तभी अचानक पैर फिसल जाने से वह नीचे गिर कर घायल हो गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। ——————————- सड़क हादसे में दो घायल एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर— जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अर्न्तगत हुए सड़क हादसों के दौरान दो लोग घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार कस्बा खागा नौबस्ता रोड़ निवासी अरविन्द कुमार गुप्ता का 50 वर्षीय पुत्र मनोज गुप्ता जिसकी नौबस्ता रोड़ में बर्तन की दुकान है। सुबह वह सड़क पार कर रहा था। तभी बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। इसी प्रकार गाजीपुर कस्बा निवासी रामविशाल का 52 वर्षीय पुत्र अरूण तिवारी गुरूवार की रात लगभग 10 बाइक से घर आ रहा था। तभी घर के समीप ही अनियंत्रित होकर बाइक गिर जाने से घायल हो गया। सूचना पाकर सरकारी एम्बुलेंस ने दोनो घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।