प्रदेश के स्थापना दिवस पर दिव्यांग को दी ट्राई साइकिल

     प्रदेश के स्थापना दिवस पर दिव्यांग को दी ट्राई साइकिल
बदल रहा प्रदेश, व्यापार की ओर बढ़ रहा उद्यमी: लोहारी
फोटो परिचय-  दिव्यांग को ट्राइसाइकिल देते रिंकू लोहारी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर— उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता जिला पंचायत सदस्य भारतीय जनता पार्टी के मंडल प्रभारी अजय सिंह रिंकू लोहारी ने हुसैनगंज कस्बे के पंकज गुप्ता को इलेक्ट्रॉनिक ट्राई साइकिल एलएमको द्वारा सौंपी गई।
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के बारे में बताया कि उत्तर प्रदेश बदल रहा है जहां सभी युवा उद्यमी व्यापार की ओर बढ़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में 80 प्रतिशत दिव्यांग व्यक्ति भी अपने पैरों में खड़े होकर स्वरोजगार का कार्य कर रहा है। हमारा प्रदेश उत्तर प्रदेश एक उत्तम प्रदेश बनाकर पूर्ण विकसित प्रदेश के रूप में आगे आ रहा है जिसके लिए देश के प्रधानमंत्री मोदी व योगी को हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद अजय सिंह रिंकू लोहड़ी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में जब से राम राज्य की स्थापना हुई है। लगातार अपराधी प्रदेश छोड़कर जा चुके हैं। विकास की धारा बह रही है उसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हृदय से धन्यवाद देते हुए उत्तर प्रदेश स्थापना की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *