सामाजिक न्याय व जीवन के संघर्ष पर डाला प्रकाश, जननायक की मनाई जयंती

     सपाईयों ने जननायक की मनाई जयंती
– सामाजिक न्याय व जीवन के संघर्ष पर डाला प्रकाश
फोटो परिचय- जननायक के चित्र पर पुष्प अर्पित करते सपाई।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पार्टी कार्यालय में भारत रत्न, पूर्व मुख्यमंत्री बिहार, सामाजिक न्याय के पुरोधा जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर जहां श्रद्धांजलि दी वहीं गोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित किया।
गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने जननायक के सामाजिक न्याय और उनकी जीवन के संघर्ष एवं उनकी प्रशासनिक और सामाजिक जीवन पर विस्तृत प्रकाश डालने का काम किया। गोष्ठी का संचालन जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार ने किया। इस मौके पर रीता प्रजापति, मनोज यादव, शकील अकबर, डा रामनरेश पटेल, हीरालाल साहू, अखिलेश, डा. अमित पाल, कालिका प्रसाद, चंद्र शेखर सविता, सुहैल खान हेमू, आशीष नामदेव, राम दुलारे पासवान, मोहित कुमार कोरी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *