बंद कक्षाओं को पुनः संचालित करवाने व सीटे बढ़वाने की मांग
बंद कक्षाओं को पुनः संचालित करवाने व सीटे बढ़वाने की मांग
एमजी कालेज की समस्याओं को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन
– बंद कक्षाओं को पुनः संचालित करवाने व सीटे बढ़वाने की मांग
फोटो परिचय- सदर विधायक को ज्ञापन सौंपते पूर्व सभासद दीपक कुमार डब्लू। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। उच्च शिक्षा में हो रही गंभीर समस्याओं को लेकर पूर्व सभासद दीपक कुमार डब्लू ने सदर विधायक चन्द्र प्रकाश लोधी को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें एमजी कालेज में व्याप्त समस्याओं के साथ-साथ बंद कक्षाओं को पुनः संचालित करवाने के साथ ही सीटे बढ़वाने की मांग की गई।
दिए गए ज्ञापन में बताया कि जिले में एक भी सरकारी महाविद्यालय ऐसा नहीं है जिसमें छात्र बीएससी की पढ़ाई न्यूनतम खर्च में कर सकें। इसके लिए निजी विद्यालयों का सहारा लेना पड़ता है। जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ पड़ता है। बताया कि वर्ष 2000 में तत्कालीन सांसद रहे डा. अशोक पटेल ने महात्मा गांधी महाविद्यालय में अपनी निधि से बाइस लाख रूपए की लागत से बीएससी भवन का निर्माण कराया था लेकिन महाविद्यालय प्रबंध समिति के मनमाने व लचक रवैये के चलते पच्चीस वर्ष बाद भी बीएससी की कक्षाएं संचालित नहीं हो पाई। बताया कि पूर्व में एमए राजनीति विज्ञान की कक्षाएं संचालित होती थी लेकिन एमए राजनीति विज्ञान की भी कक्षाएं बंद कर दी गई। मांग किया कि एमजी कालेज में बीएससी की कक्षाएं संचालित कराने सहित एमए राजनीति की बंद कक्षाएं समाज शास्त्र, शिक्षा शास्त्र, भूगोल सहित संचालित हो रहे एमए अर्थशास्त्र व हिन्दी में संचालित 60-60 स्थानों को बढ़ाने सहित समस्त समस्याओं के निराकरण हेतु पूर्ण कार्यवाही करें।