व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराना संगठन की प्राथमिकता: गर्ग

    संगोष्ठी में व्यापारियों ने रखीं विभिन्न समस्याएं
व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराना संगठन की प्राथमिकता: गर्ग
फोटो परिचय- पूर्व विधायक का माला पहनाकर सम्मान करते राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– आदर्श व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग के नेतृत्व में शनिवार को शहर के समस्त व्यापारियों के साथ पूर्व विधायक विक्रम सिंह के कार्यालय में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में नगर के व्यापारियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर शहर की प्रमुख समस्याओं को लेकर खुलकर अपनी बात रखी।
संगोष्ठी के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने व्यापारियों की ओर से नगर से जुड़ी विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को पूर्व विधायक विक्रम सिंह के समक्ष विस्तार से रखा। व्यापारियों ने कर व्यवस्था, प्रशासनिक कठिनाइयों, सुरक्षा, अतिक्रमण सहित अन्य विषयों पर अपनी परेशानियां साझा कीं। प्रदीप गर्ग ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराना संगठन की प्राथमिकता है और इसके लिए निरंतर संघर्ष किया जाएगा। पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा व्यापारियों के लिए संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में वे हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका विधायक होना महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि फतेहपुर उनका अपना जनपद है और वे सदैव व्यापारियों एवं आम जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चाहे व्यापारी हों या किसी भी समाज अथवा संगठन के लोग, वे फतेहपुर की जनता के साथ हमेशा मजबूती से खड़े रहेंगे। इस अवसर पर संरक्षक हरिओम रस्तोगी, संरक्षक राजीव पुरवार, प्रदेश महिला अध्यक्ष डॉ. माधुरी साहू, जिलाध्यक्ष अभिनव यादव, जिला महामंत्री अमित शरण बॉबी, विनोद कसेरा, युवा जिलाध्यक्ष मोहम्मद इमरान, महताब आलम, मोहम्मद अनीस, हार्दिक गुप्ता अमित सोनी, बबल सोनी, अभय गुप्ता, रिंकू सरदार, उपेंद्र सिंह, राजीव गुप्ता गोविंद सिंह संजीव चौरसिया सहित नगर के अनेक प्रतिष्ठित व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *