लिटिल जीनियस एक्सपो में बच्चों ने समझाए विचार
– ओक पब्लिक स्कूल में हुआ आयोजन, अभिभावकों ने सराहा
फोटो परिचय- लिटिल जीनियस एक्सपो में स्टालों का अवलोकन करते अतिथि व प्रबंधक। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर— दि ओक पब्लिक स्कूल में लिटिल जीनियस एक्सपो का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ अपने विचार समझाए। अतिथि समेत अभिभावकों ने जमकर सराहा।
शैक्षणिक प्रदर्शनी में छात्रों ने विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और कम्प्यूटर जैसे विभिन्न विषयांे से जुड़े अपने नवाचारी मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ अपने विचार समझाए और व्यवहारिक सीख का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया। कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित रहे। उन्होने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की और ऐसे आयोजनों को ज्ञान व नवाचार को बढ़ावा देने वाला बताया। अभिभावकों ने भी प्रदर्शनी की प्रशंसा की और बच्चों के उत्साह को सराहा। विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षकों को और विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को प्रयोग आधारित शिक्षा की ओर प्रेरित करते हैं।