मेरा युवा भारत ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

     मेरा युवा भारत ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली, युवाओं को मतदान के लिए किया प्रेरित
रिपोर्ट संदीप धुरिया हमीरपुर (कुछेछा) — प्रतियोगिता के विजेताओं को मिले पुरस्कार, प्रथम बार बने मतदाताओं का हुआ सम्मान युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वाधान में ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) हमीरपुर द्वारा रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का भव्य आयोजन किया गया। “माय भारत, माय वोट” की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए युवाओं और आम जनमानस को लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

जागरूकता रैली और गूंजे नारे
कार्यक्रम का शुभारंभ ‘मेरा युवा भारत’ कार्यालय से हुआ, जिसके बाद कस्बे में जागरूकता भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान युवाओं ने उत्साहपूर्वक मतदाता जागरूकता के नारे लगाकर ग्रामीणों को प्रेरित किया। विशेष रूप से उन युवाओं को प्रोत्साहित किया गया, जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है, ताकि वे मतदाता सूची में अपना नाम सम्मिलित करा सकें।
पोस्टर प्रतियोगिता में नीतू और रचना ने मारी बाजी
जागरूकता अभियान के तहत कार्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। युवाओं ने अपनी कला के माध्यम से मतदान का संदेश दिया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए नीतू ने प्रथम, रचना ने द्वितीय और कपिल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पहली बार बने मतदाताओं का सम्मान
लोकतंत्र के इस महापर्व में पहली बार शामिल हो रहे (First Time Voters) युवाओं का उत्साहवर्धन करने के लिए उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी युवाओं और नागरिकों को ‘राष्ट्रीय मतदाता शपथ’ दिलाई गई, जिसमें बिना किसी प्रलोभन के निष्पक्ष मतदान करने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *