अनुशासन और देशभक्ति के वातावरण में मदरसा अल्हेरा ने मनाया गणतंत्र दिवस

      मदरसा अल्हेरा, आबूनगर जी.टी. रोड, जनपद फतेहपुर में गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, अनुशासन और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया

एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ — इस अवसर पर मदरसा के मुअज्जिज़ उस्तादों की इकराम में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने रंगारंग व प्रेरणादायक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की सरपरस्ती मदरसा के प्रिंसिपल जनाब क़ारी अब्दुल हफीज साहब , जनाब हफीज अहमद खान साहब प्रबन्धक ने की। उनके साथ जनाब गुफ़रान साहब, जनाब शोएब साहब एवं जनाब मोहसिन साहब की मेहनत और मार्गदर्शन कार्यक्रम की सफलता में अत्यंत सराहनीय रहा। बच्चों के कार्यक्रम को सुंदर रूप से ऑर्गनाइज कर प्रस्तुत कराने में श्रीमती नैय्यर जहाँ, नाहिद सईद एवं इरम फातिमा सिद्दीकी की विशेष भूमिका रही।


कार्यक्रम को मीडिया कवरेज प्रदान करने की ज़िम्मेदारी श्री प्रेम शंकर यादव जी ने निभाई। इस अवसर पर प्रिंसिपल जनाब क़ारी अब्दुल हाफ़िज़ साहब एवं मुख्य अतिथि हाजी जनाब नसीम अहमद सिद्दीकी ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को अच्छा इंसान बनकर देश, मदरसा और अपने वालिदैन का नाम रौशन करने की नसीहत दी तथा मुल्क की तरक्की और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए दुआएँ कीं।


कार्यक्रम में श्री नफीस अहमद (प्रतिनिधि सभासद) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बच्चों की प्रस्तुतियों में देशभक्ति, अनुशासन और संविधान के प्रति एहतराम साफ़ झलक रहा था।
अंत में समस्त उपस्थितजनों ने मदरसा अल्हेरा की तरक्की, अमन-ओ-अमान और आने वाली नस्लों के नेक, सच्चे व वतनपरस्त बनने की दुआ की।
जय हिन्द 🇮🇳

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *