आई.एम.वी. कान्वेंट स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
– तिरंगा फहराकर बच्चों ने दिया एकता और अखंडता का संदेश
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– आई.एम.वी. कान्वेंट स्कूल सुल्तानपुर घोष में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। छोटे-बड़े बच्चों ने तिरंगा फहराते हुए “सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्तान हमारा” गीत की मधुर प्रस्तुति देकर देश में एकता, अखंडता एवं आपसी सौहार्द का संदेश दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके पश्चात मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की गई, जिसमें आरुषि गौतम एवं उनकी टीम ने शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। इसी क्रम में दिव्यांशी व उनकी टीम ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। अवि तिवारी द्वारा प्रस्तुत गीत को भी खूब सराहना मिली।
कार्यक्रम में उस समय विशेष आकर्षण देखने को मिला, जब सुकैना यासमीन नूर (बुतूल नूर) ने अपने साथियों सैय्यदा फातिमा नूर (जोया), प्रीसा, हिबा, यूविका आदि के साथ आमिर खान की फिल्म तारे ज़मीन पर के गीत “बम बम बोले मस्ती में डोले” पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों की इस शानदार प्रस्तुति पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।
इसके बाद नूर जैनब, मरियम, उरूज़ फातिमा एवं शादाब ने नात शरीफ पढ़कर कार्यक्रम को आध्यात्मिक रंग प्रदान किया। अंत में सुमैरा, इजान शेख, मुस्कान, हिफ़ज़ान, नैब एवं हमज़ा ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम का सफल समापन किया।
कार्यक्रम के उपरांत विभिन्न प्रस्तुतियों में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। विद्यालय के प्रबंधक गोकुल प्रसाद पाल एवं प्रधानाचार्य मुस्कान गुप्ता ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ बलराम सोनी, नीतू कैथल, सुधा मौर्य, अरविंद यादव सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति, अनुशासन और उल्लास के वातावरण से गूंजता रहा।