ताजिया व अलम इंतेजामिया कमेटी ने पालिकाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
ताजिया व अलम इंतेजामिया कमेटी ने पालिकाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
शब-ए-बरात पर्व पर साफ-सफाई कराए जाने की मांग
– ताजिया व अलम इंतेजामिया कमेटी ने पालिकाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
फोटो परिचय- नगर पालिकाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते कमेटी के पदाधिकारी। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर— आगामी शब-ए-बरात पर्व पर कब्रिस्तानों, दरगाहों आदि स्थानों की साफ-सफाई कराए जाने की मांग को लेकर ताजिया व अलम इंतेजामिया कमेटी के पदाधिकारियों ने नगर पालिका परिषद पहुंचकर चेयरमैन राजकुमार मौर्य को एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि पर्व पर दिन-रात को लोग कब्रिस्तानों, दरगाहों में फातिहा पढ़ने जाते हैं। मांग किया कि पर्व से पहले सभी कब्रिस्तानों, दरगाहों आदि में साफ-सफाई करके चूने का छिड़काव कराया जाए, कब्रिस्तानों, दरगाहों के आस-पास यदि कोई पुलिया टूटी है अथवा गड्ढे हैं तो ठीक कराया जाए, प्रकाश हेतु लाइट खराब हो उसे ठीक करवाया जाए अथवा नई लगाई जाए, यदि कहीं कोई अतिक्रमण आदि है तो उसे हटवाया जाए व पर्व के दिन गंदे जानवर के विचरण आदि पर रोक लगाई जाए। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष चौधरी मोईन राईन, जनरल सेक्रेटरी वारिस उद्दीन, उपाध्यक्ष अब्दुल सलाम उर्फ बउवा, खजांची खुर्शीद आलम अंसारी, मीडिया प्रभारी कफील अहमद, वरिष्ठ सदस्य लल्लू राईन, फरीद खान संदेश वाहक रियाज अहमद, सलमान, फैज हुसैन आदि मौजूद रहे।