हमीरपुर पुलिस लाइन में धूमधाम से 77वां गणतंत्र दिवस समारोह
हमीरपुर पुलिस लाइन में धूमधाम से 77वां गणतंत्र दिवस समारोह
हमीरपुर पुलिस लाइन में धूमधाम से 77वां गणतंत्र दिवस समारोह……..
रिपोर्ट=संदीप धुरिया हमीरपुर – – हमीरपुर में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह, गर्व और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। पुलिस लाइन मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने तिरंगा फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की। परेड, सम्मान समारोह और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
हमीरपुर पुलिस लाइन में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन मैदान में तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया, जिसके बाद पूरा परिसर देशभक्ति के जोश से गूंज उठा। इस दौरान परेड में शामिल टुकड़ियों ने मुख्य अतिथि को सलामी दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा और देश सेवा की शपथ दिलाई गई। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। मंच से जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने पुलिस कर्मियों और उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए संविधान की गरिमा बनाए रखने और कर्तव्य पालन का संदेश दिया। कार्यक्रम स्थल पर देशभक्ति से ओत-प्रोत
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं जनपद के सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में भी ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया गया।हमीरपुर पुलिस लाइन में आयोजित यह समारोह देशभक्ति, अनुशासन और सम्मान का प्रतीक बनकर सामने आया।