श्री श्री 1008 शिव शक्ति महायज्ञ सह संगीतमय श्री राम कथा का भव्य आयोजन

      श्री श्री 1008 शिव शक्ति महायज्ञ सह संगीतमय श्री राम कथा का भव्य आयोजन
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ देवघर — स्थानीय ग्राम संग्राम लोढ़िया स्थित वैष्णवी दुर्गा मंदिर प्रांगण मे लोक-कल्याणार्थ, सुख-शान्ति हेतू श्री श्री 1008 शिवशक्ति महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा का भव्य आयोजन विगत 25 जनवरी से 2 फरवरी 26 तक विराट रूप से आयोजित किया गया है। इस ऐतिहासिक भक्तिमय कार्यक्रम की भव्यता आगन्तुको व भक्तों का मन मोह ले रहा है। श्री धाम, अयोध्या से आयी जानीमानी सुप्रसिद्ध कथा वाचिका साध्वी राधिका किशोरी जी की अनुपम भक्तिमय प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया है। और लोगों को भक्ति रस मे झूमने को मजबूर कर दिया है। भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है। मौके पर, राष्ट्र जागृति मंच के जिला अध्यक्ष श्री प्रभाष गुप्ता ने जनकल्याणार्थ इस भव्य विराट व ऐतिहासिक भक्तिमय आयोजन पर आयोजक के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *