शिक्षक प्रशिक्षण से शिक्षा व्यवस्था को मिली नई दिशा
शिक्षक प्रशिक्षण से शिक्षा व्यवस्था को मिली नई दिशा
शिक्षक प्रशिक्षण से शिक्षा व्यवस्था को मिली नई दिशा
फोटो परिचय- प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि व अन्य। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत अंग्रेजी एवं सामाजिक विज्ञान विषय के सहायक अध्यापकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का समापन प्राचार्य/उपशिक्षा निदेशक आरती गुप्ता एवं सेवारत प्रशिक्षण प्रभारी विनय कुमार मिश्र द्वारा किया गया। समापन अवसर पर प्रतिभागियों ने ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से प्रतिपुष्टि पत्र भरकर प्रशिक्षण के प्रति संतोष व्यक्त किया।
अंग्रेजी विषय के प्रशिक्षण सत्रों में बलबीर यादव ने टेक्स्ट बुक व सप्लीमेंट्री, प्रोजेक्ट लेसन प्लान, प्रश्नावली निर्माण, स्ट्रेस र्मि इंटोनेशन पर मार्गदर्शन दिया। मनीष ने भाषा विकास के कौशल, पोएट्री व ग्रामर पर प्रशिक्षण प्रदान किया, जबकि प्रभाशंकर ने प्रशिक्षण के उद्देश्य, टीचर गाइड एवं वोकैबुलरी पर विस्तार से प्रकाश डाला। सामाजिक विज्ञान विषय के अंतर्गत कुलदीप कुमार ने इतिहास, नागरिक शास्त्र एवं समावेशी शिक्षा, भागवत शरण ने भूगोल शिक्षण तथा अशोक कुमार ने अर्थशास्त्र की विविध शिक्षण विधियों व गतिविधियों पर प्रशिक्षण दिया। मुकेश कुमार, कमल कुमार, अन्नू कौथल ने अंग्रेजी विषय तथा अरविंद कुमार, सूर्य प्रताप ने सामाजिक विज्ञान प्रशिक्षण की उपयोगिता व व्यवस्थाओं पर प्रतिपुष्टि देते हुए कार्यक्रम की सराहना की। प्राचार्य आरती गुप्ता ने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण में सीखी गई नवीन शिक्षण विधियों, गतिविधियों और विषयवस्तु को कक्षा शिक्षण में प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए। सेवारत प्रशिक्षण प्रभारी विनय कुमार मिश्र ने शिक्षकों से अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करने, विद्यार्थियों को आत्मीयता व स्नेह प्रदान कर सीखने के प्रति प्रेरित करने का आह्वान किया। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए और धन्यवाद ज्ञापन के साथ प्रशिक्षण का औपचारिक समापन हुआ। संस्थान प्रशासन ने बताया कि 31 जनवरी से सामाजिक विज्ञान विषय के बैच 2 एवं बैच 3 का संचालन किया जाएगा।