आपरेशन के लिए एक सैकड़ा मरीज चित्रकूट रवाना, लगा नेत्र कैंप

   रिंकू लोहारी के प्रयास से लगा नेत्र कैंप
आपरेशन के लिए एक सैकड़ा मरीज चित्रकूट रवाना
फोटो परिचय- कैंप में भाग लेते रिंकू लोहारी व अन्य।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले जिला पंचायत सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी के मंडल प्रभारी अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी के प्रयासों से बारामील स्थित कैंप कार्यालय में नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पंजीकृत लगभग एक सैकड़ा मरीजों को नेत्र आपरेशन के लिए चित्रकूट रवाना किया गया।
बारामील कैंप कार्यालय में लगे नेत्र शिविर की जानकारी मिलने पर ग्राम जमरावां, मिर्जापुर भिटारी, कंधरापुर, नौगांव, लखपुर आदि गांव के सैकड़ो लोग कैंप में पहुंचे और अपना रजिस्ट्रेशन कराया। तत्काल सभी को चित्रकूट बस के द्वारा चाय नाश्ता देकर रवाना किया। अजय सिंह रिंकू लोहारी ने बताया कि उनके क्षेत्र गंगा जी के किनारे है। लगातार बुजुर्गों की सेवा के क्रम में एक सैकड़ा बुजुर्ग महिला तथा पुरुषों को आंख का लेंस तथा ऑपरेशन हेतु चित्रकूट रवाना किया गया। अजय सिंह रिंकू लोहारी ने बताया कि यह कैंप लगातार आयोजित होते रहेंगे। इसी क्रम में तीन फरवरी को मथैयापुर चौराहा, चार फरवरी को मवई चौराहा में कैंप आयोजित होगा। जिसमें क्षेत्र के सभी बुजुर्गों की आंखों की जांच कराकर ऑपरेशन हेतु चित्रकूट भेजने का कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *