दो अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की आठ बाइकें बरामद, चोरी का किया खुलासा

   कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी का किया खुलासा
दो अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की आठ बाइकें बरामद
फोटो परिचय- पुलिस टीम की गिरफ्त में बाइक चोर व बरामद बाइकें।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। सदर कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए इस मामले में लिप्त दो अभियुक्तों को लोधीगंज में आकूपुर अजगवां रोड पर चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। इनके कब्जे से चोरी की आठ बाइकें बरामद की गई। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय अपने हमराही उपनिरीक्षक व सिपाहियों के साथ क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर गश्त कर रहे थे। लोधीगंज में आकूपुर अजवां रोड पर चेकिंग चल ही थी। तभी मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त मनदीप कुमार उर्फ गोलू रैदास पुत्र बचानी लाल निवासी हरीरामपुर कैथौला थाना हथगांव व शिवम विश्वकर्मा पुत्र राकेश विश्वकर्मा निवासी आलीमऊ थाना हथगांव को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से चोरी की आठ मोटर साइकिल बरामद की गईं। गिरफ्तार एवं बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 34/2026 धारा 303(2), 317(2), 318, 336, 340(2) बीएनएस पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक के अलावा उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद यादव, वंशीदर राय, राजकुमार, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल श्याम सिंह, चन्दन यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *