कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य ने कृषि विकास से जुड़ी योजनाओं की जानकारी

     कृषकों को ग्यारह लाख का ऋण देगी प्रदेश सरकार: कुलवंत
कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य ने कृषि विकास से जुड़ी योजनाओं की दी जानकारी
फोटो परिचय-  पत्रकारों से वार्ता करते कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य कुलवंत सिंह।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ खागा, फतेहपुर। नगर के डॉक बंगले में रविवार को कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री कुलवंत सिंह ने क्षेत्रीय दौरे के दौरान पत्रकारों से संवाद करते हुए कृषि विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। खरीद प्रक्रिया को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके।
आयोग के सदस्य ने बताया कि गोशालाओं के निर्माण एवं संचालन को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाएं चलाई जा रही हैं। साथ ही पीएम उर्वरक केंद्रों के माध्यम से किसानों को उचित दर पर खाद उपलब्ध कराई जाएगी। सहकारी बैंकों के जरिए किसानों को मात्र तीन प्रतिशत ब्याज दर पर ग्यारह लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे खेती से जुड़े कार्यों को आसानी से आगे बढ़ा सकें। राज्यमंत्री ने किसानों से इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की। कहा कि सरकार उनकी हरसंभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर देवेंद्र मिश्र, सहायक विकास अधिकारी कृषि भी मौजूद रहे। उन्होंने किसानों को विभिन्न कृषि योजनाओं, उन्नत बीज, खाद और आधुनिक खेती तकनीकों की जानकारी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे और उन्होंने सरकार की इन पहल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *