राष्ट्रपति समेत पीएम, चीफ जस्टिस सुप्रीम कोर्ट व सीएम को भेजा ज्ञापन

    मांगों को लेकर सिविल अधिवक्ता मंच ने किया प्रदर्शन
राष्ट्रपति समेत पीएम, चीफ जस्टिस सुप्रीम कोर्ट व सीएम को भेजा ज्ञापन
फोटो परिचय –  कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते सिविल अधिवक्ता मंच के पदाधिकारी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। वादकारियों समेत अधिवक्ताओं की विभिन्न समस्याओं के साथ ही न्यायालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर सिविल अधिवक्ता मंच के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया तत्पश्चात जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति समेत प्रधानमंत्री, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश व प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मांगों को पूरा किए जाने की आवाज उठाई।
सिविल अधिवक्ता मंच के प्रांत संयोजक आरपी मौर्य एडवोकेट की अगुवई में पदाधिकारी व वादकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन करने के बाद डीएम को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया गया कि वादकारियों व अधिवक्ताओं की विभिन्न समस्याएं काफी समय से लंबित हैं। इसके अलावा न्यायालयों में भ्रष्टाचार हावी है। जिससे वादकारियों को उचित न्याय नहीं मिल रहा है। मांग की गई कि राजस्व, दीवानी, फौजदारी मामलों में तहसीलों से लेकर उच्च न्यायालयों तक लंबित मुकदमों को अंतिम निर्णय देने के लिए एक वर्ष का समय दिया जाए, जिले से लेकर उच्च न्यायालयों तक तीस वर्ष पूर्व से प्रेक्टिसिंग अधिवक्ताओं का पैनल बनाकर न्यायिक पद पर एक जिले से दूसरे जिले भेजकर न्यायालयों के फैसलों में तेजी लाई जाए, राजनैतिक दलों द्वारा हिंदू मुस्लिम, अगड़ा, पिछड़ा, दलित आदि का कार्ड चलाने से जो अराजकता फैल रही है और गरीब जनता को न्याय से विचलित किया जा रहा है उस पर रोक लगाई जाए, डा. बीआर अंबेडकर शिक्षा सदन आबूनगर में भूमाफियाओं द्वारा किए जा रहे कब्जे के प्रयास पर तत्काल कार्रवाई की जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्रीकृष्णा गुप्त एडवोकेट, जिला सचिव धीरेंद्र बहादुर पासवान एडवोकेट, अरुण कुमार रावत एडवोकेट, शोभित दुबे एडवोकेट, रिशु सोनी एडवोकेट, ललित निषाद एडवोकेट, ओम प्रकाश पाल एडवोकेट, मोहनलाल पासवान एडवोकेट, राजा रणजीत सिंह पटेल एडवोकेट, सुरेंद्र सिंह गौतम एडवोकेट, मनिप्रकाश दुबे एडवोकेट सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *