नगर पालिका चेयरमैन सहित अन्य अतिथियों ने फीता काटकर मेले का किया उद्घाटन

    फेट में छात्रों के साथ अभिभावकों ने लिया स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद
नगर पालिका चेयरमैन सहित अन्य अतिथियों ने फीता काटकर मेले का किया उद्घाटन
– बीओएस को सीबीएसई से मान्यता मिलने पर पहले आयोजन में दिखा जोश
फोटो परिचय-  फेट में भाग लेते चेयरमैन सैय्यद वासिफ हुसैन व अन्य।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। शहर के पक्का तालाब स्थित ब्रिलियंट ओरियंटल स्कूल में रविवार को फेट का आयोजन किया गया। सीबीएसई इंस्पेक्शन के बाद पहले आयोजन में छात्र-छात्राओं और अभिभावकों के साथ स्टाफ में काफी जोश रहा। फेट का उद्घाटन नगर पालिका चेरयरमैन राजकुमार मौर्य, एआईसीसी सदस्य़ शिवाकांत तिवारी, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान, आदर्श व्यापार मंडल गर्ग गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग आदि ने फीता काट कर किया। सभी का स्वागत संस्थापक इश्तियाक हुसैन, चेयरमैन सैयद वासिफ हुसैन, डायरेक्टर कृष्णा उप्पल, प्रिंसिपल वकील अहमद ने बुकें भेंटकर किया।
अतिथियों ने अध्यापिकाओं की ओर से लगाए गए स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टाल का मुआयना कर व्यंजनों का स्वाद लिया। इसके अलावा शहर के मशहूर हलवाइयों और बावरचियों ने भी अपने स्टाल लगाए थे। लोगों ने जाड़े में कुल्हड़ में चाय की चुस्की भी ली। स्टालों में लोगों की काफी भीड़ लगी रही। फन जोन में भी बच्चों के साथ उनके अभिभावकों ने भी हाथ आजमाया। कई लोगों ने पुरस्कार भी जीते। अतिथियों ने फेट की जमकर तारीफ की। उनका कहना था कि इस तरह के आय़ोजनों से लोगों का मिलना जुलना हो जाता है। पिछले दो दशकों में स्कूल ने बहुत ही तरक्की की है। पढ़ाई के साथ खेल, साहित्य, कला और म्यूजिक के क्षेत्र में भी स्कूल के बच्चों का उल्लेखनीय स्थान है। स्कूल में कई स्थानों पर डिजिटल बोर्ड भी लगाए गए थे। उसके माध्यम से मेले में आए लोगों को स्कूल में आयोजित अन्य कार्यक्रमों की भी झलक दिखाई गई। स्कूल में कई दिनों से मेले की तैयारियां चल रही थीं। इसमें स्कूल को वरिष्ठ टीचरों, अफजल, फ़राज़, ताहा, ताहिर हसन, जायर रिजवी, ऊबैद, अजहर के साथ सूफिया, जुलेखा, अर्शिया, नायरा, तहजीब, मुस्कान, शबनम आदि की टीम ने सजावट की। स्कूल के हेड ब्याज, हेड गर्स ने भी अतिथियों का स्वागत किया। सुबह से देर शाम तक छात्र-छात्राएं और अभिभावक व्यजंनों का लुत्फ लेते रहे। इस दौरान स्कूल में नए छात्र-छात्राओं के प्रवेश के लिए टेबल लगाई गई थी। इसमें ताहा, जीनत, एरा रिजवी ने पचास से अधिक लोगों को प्रवेश के लिए फार्म दिए और अन्य लोगों को प्रवेश के बारे में जानकारी दी। फेट में अतिथियों के अलावा नूरुल हुदा स्कूल के मोहम्मद उमैर, सभासद शादाब अहमद, कफील अहमद, शफीक अहमद, पत्रकार शकील अहमद, जावेद आहमद खान, छात्र नेता हम्माद हुसैन आदि का स्वागत अहमद उमैर, अरशद नूर अंसारी, ताहिर हुसैन आदि ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *