समतावादी बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा की 105 वीं जयंती पर कांग्रेसियों ने किया याद

  एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ — फतेहपुर 2 फरवरी 2026, धन धरती और राजपाट में शोषितों वंचितों की हिस्सेदारी के लिए संघर्ष करने वाले दूर दर्शी समतावादी बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा की 105  वीं जयंती आज गाजीपुर कस्बे में हम भारत के लोग बैनर तले भरत मौर्या की अध्यक्षता में आयोजित की गई!


अध्यक्षीय वक्तव्य में कहा कि जनता के मुद्दों को नारों में ढालकर 70 के दशक में सामाजिक क्रांति लाने का काम किया है.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश काँग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व उपाध्यक्ष मिस्बाहुल हक ने कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा का विचार. सामाजिक न्याय का नारा भूमि और सत्ता का अधिकार एक समतामूलक समाज की स्थापना का रहा है उनका कहना रहा कि समाज मे व्याप्त शोषण बन्द करने के लिए न्याय की खातिर सामन्तवाद के विरूद्ध मिटे गरीबी और अमीरी, मिटे चाकरी और मजबूरी ,


समता बिना समाज नही ,बिना समाज रामराज नही का नारा बाबा साहब डॉ भीम राव आंबेडकर जी के बनाये गये संविधानिक पैरोकार पर स्थापित सहअस्तित्व और बंधुत्व के साथ समतामूलक समाज की स्थापना ही एकमात्र उपाय है !कार्यक्रम का संचालन करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक कांग्रेस अब्दुल हफीज ने आये हुए परतिभागियों का स्वागत करते कहा कि आज के समय मे व्याप्त सामाजिक असंतोष आर्थिक विकास के साथ सामाजिक असमानता की बढती खायीं के लिए कुचक्र जो रचा जा रहा है वह खतरा है हम भारत के लोग जिस स्वतन्त्रता आन्दोलन से उपजी संविधानिक संरक्षण का एक महत्वपूर्ण अस्त्र प्राप्त हुआ है इसी के आधार पर स्थापित संस्थाओं को भेदभाव से मुक्त निरपेक्ष स्वतन्त्र तौर पर काम करना होगा ! सभी का आभार व्यक्त करते अति पिछड़े दलित और अल्पसंख्यक समुदाय को मजबूती से एकतापूर्ण समाज समन्वय के साथ बनाना होगा तभी हम लोग संविधानिक शक्ति पर निर्भर होना चाहिए गोष्ठी मे शहजाद आलम सलीम अख्तर रविन्द्र मौर्य, लवकुश अवध बिहारी रैदास संतोष कुलजीत मौर्य और निहाल अहमद ने भाग लिया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *