उत्साह के साथ मनाया विश्व महिला चिकित्सक दिवस, नर्सिंग होम में काटा केक
उत्साह के साथ मनाया विश्व महिला चिकित्सक दिवस, नर्सिंग होम में काटा केक
उत्साह के साथ मनाया विश्व महिला चिकित्सक दिवस
– करूणा जीवन ज्योति नर्सिंग होम में काटा केक
फोटो परिचय- केक काटकर विश्व महिला चिकित्सक दिवस मनाते चिकित्सक। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। शहर के बिंदकी बस स्टाप रोड स्थित करुणा जीवन ज्योति नर्सिंग होम में मंगलवार को विश्व महिला चिकित्सक दिवस मनाया गया। यह विशेष दिन चिकित्सा क्षेत्र की पथप्रदर्शक डॉ. एलिजाबेथ ब्लैकवेल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित किया जाता है।
विदित हो कि डॉ. एलिजाबेथ ब्लैकवेल ने सन 1849 में पहली महिला फिजिशियन के रूप में डिग्री प्राप्त कर चिकित्सा जगत में महिलाओं के लिए सफलता के द्वार खोले थे। उनके इसी ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए अस्पताल परिसर में केक काटा गया। कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए डॉ. अर्चना मिश्रा ने डॉ. ब्लैकवेल के संघर्षों और स्वास्थ्य क्षेत्र में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। डॉ. अमित मिश्रा व डॉ. आंचल मिश्रा ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में एएनएम पदमा व सावित्री, जीएनएम रिया यादव, सरेनी, इला सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने महिला चिकित्सकों के समर्पण की सराहना करते हुए समाज सेवा का संकल्प दोहराया।