हसवा बीआरसी में बीईओ की विदाई में शिक्षकों के झलकें आसूं
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर – जिलें के हसवा ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में सेवानिवृत्ति की विदाई समारोह आयोजित किया गया।जिसमें हसवा ब्लॉक संसाधन केंद्र के खंड शिक्षा अधिकारी का विदाई समारोह अपने आप में अनूठा और यादगार पल रहा।जिससे विदाई के पल में शिक्षकों और शिक्षिकाओं के आखों में आसूं बह रहें थे कि हमारे बीच में तैनात रहें बीईओ जयसिंह सर हमेशा के लिए अपने घर वापस जा रहे। इस विदाई के पल में अब अपने साहब से कहाँ मुलाकात होगी। या फिर हमारे विधालयों में निरीक्षण कहाँ करेंगे। आयोजित समारोह में हजारों की संख्या में ग्रामीण, शिक्षक, शिक्षिकाएं और शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थिति रहें। ढोल-नगाड़ों की गूंज और पुष्पवर्षा के बीच शिक्षकों ने भावभीनी विदाई दी गई। बीईओ जयसिंह 4 अगस्त 2021 में हसवा ब्लॉक संसाधन केंद्र में कार्यभार संभाला और 31 जनवरी 2026 सेवानिवृत्त हो चुकें । विदाई के समय खंड शिक्षा अधिकारी की धर्म पत्नी सरिता सिंह जो कि उन्नाव जिले में शिक्षिका रूप में तैनात है। दो पुत्र में बड़े पुत्र निर्मल सिंह, छोटे पुत्र सुयश सिंह दो पुत्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान बीएसए भारती त्रिपाठी ने बीईओ जयसिंह के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में हसवा ब्लॉक में शैक्षिक गुणवत्ता, अनुशासन और पारदर्शिता को नई दिशा मिली। डायट मेंटर व हसवा प्रभारी संजीव सिंह ने कहा कि विद्यालयों में नामांकन बढ़ा, शैक्षिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिला और शिक्षकों व अभिभावकों के बीच समन्वय मजबूत हुआ। बीईओ जयसिंह का व्यवहार सरल, सहयोगी और प्रेरणादायी रहा।जिससे हर वर्ग के लोग उनसे जुड़े रहे। प्राथमिक शिक्षक संघ हसवा ब्लाक अध्यक्ष शैलेंद्र भदौरिया की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। विदाई समारोह में वक्ताओं ने उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों, विद्यालयों की नियमित निगरानी और बच्चों के हित में लिए गए निर्णयों को याद किया। शिक्षकों ने कहा कि बीईओ ने हमेशा समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित समाधान किया। अपने संबोधन में सेवानिवृत्त बीईओ जयसिंह ने सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें हसवा क्षेत्र में कार्य करने का अवसर मिलना सौभाग्य रहा। आज मेरी सेवानिवृत्त विदाई की समय इतना उपहार कि रखना हुआ कठिन। मुझे विदाई समारोह में शिक्षकों और शिक्षिकाओं के इतने ज्यादा उपहार हो गए कि उनको कार में रखना भी मुश्किल हो गया।
सेट- जिलेदार सिंह ने संभाली कमान
सेवानिवृत्त के बाद हसवा खंड अधिकारी की कमान एवं नगर शिक्षा अधिकारी जिलेदार ने संभाली। उन्होंने कहा कि इस पारी में शिक्षकों का पूरा साथ दिया जाएगा। शैक्षिक गुणवत्ता को बढाया जाएगा।
