प्रेक्षा गृह मे लगेगा मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर, वंचित वर्गों को मिलेगा योजनाओं का लाभ।
अजय सिंह— बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन फतेहपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जनपद फतेहपुर में आगामी दिनांक 22 फरवरी 2026 को मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुसार शिविर के सफल आयोजन को लेकर पहले चरण में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में कलेक्ट्रेट फतेहपुर, सदर तहसील फतेहपुर,खागा में 6, 10, 12 एवं 13 फरवरी 2026 को प्री-कैंप आयोजित होंगे। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों—जैसे निराश्रित वर्ग, दिव्यांगजन, महिलाएं, बच्चे, श्रमिक तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति—का चिन्हांकन व पंजीकरण करना है।
22 फरवरी को आयोजित होने वाले मेगा शिविर में पंजीकृत लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं।
