आटा टोल प्लाजा पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन
आटा टोल प्लाजा पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन
आटा टोल प्लाजा पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन
डीएम ने अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलाई यातायात नियमों के पालन की शपथ दीपक धुरिया अजरा न्यूज़ जालौन — आटा टोल प्लाजा पर 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कार्यक्रम में प्रतिभाग कर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन 01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक किया गया, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना रहा। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें और तेज गति व लापरवाही से वाहन न चलाएं।
जिलाधिकारी ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान जनपद में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, रैलियां, गोष्ठियां एवं विशेष अभियान चलाकर लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया गया है। इन अभियानों का वास्तविक लाभ तभी मिलेगा, जब आमजन दैनिक जीवन में इन नियमों को अपनाएंगे।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी मनोज अवस्थी, जिला पंचायत राज अधिकारी राम अयोध्या प्रसाद, परियोजना निदेशक एनएचएआई अभिषेक लोदवाल, एआरटीओ राजेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, यातायात पुलिस, टोल प्लाजा प्रबंधन एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।