महिलाओं में बढ़ा सुरक्षा का भाव, बहू-बेटी सम्मेलन मिशन शक्ति फेज-5.0
महिलाओं में बढ़ा सुरक्षा का भाव, बहू-बेटी सम्मेलन मिशन शक्ति फेज-5.0
जनपद में बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं में बढ़ा सुरक्षा का भाव
फोटो परिचय- महिलाओं को पंपलेट देकर जागरूक करती महिला पुलिस कर्मी। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत व्यापक स्तर पर बहू-बेटी सम्मेलन एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, साइबर अपराध, स्वावलंबन, सरकारी योजनाओं एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में मिशन शक्ति टीमों द्वारा चौपाल, विद्यालय, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं ग्रामीण इलाकों में संवादात्मक कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं से सीधा संवाद किया गया तथा पंपलेट वितरित किए गए। थाना हुसैनगंज क्षेत्र के ग्राम कढ़ीवा में चौपाल लगाकर महिलाओं को महिला अपराधों, हेल्पलाइन नंबरों एवं निडर होकर आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया। महिला थाना टीम द्वारा राधानगर क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए एंटी-रोमियो चेकिंग की गई तथा ग्राम रमवां में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किया गया। बिंदकी थाना टीम ने सोहनलाल द्विवेदी इंटर कॉलेज एवं आसपास के क्षेत्रों में छात्राओं को जागरूक किया। जहानाबाद थाना क्षेत्र में आयोजित सम्मेलन में कन्या सुमंगला योजना, आयुष्मान भारत, निराश्रित महिला पेंशन, राष्ट्रीय पोषण मिशन, स्वयं सहायता समूह एवं बैंकिंग सखी जैसी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। खागा, हथगांव एवं बकेवर थाना क्षेत्रों में विद्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर छात्राओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों, साइबर अपराध से बचाव एवं महिला अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान महिला बीट अधिकारियों ने संवादात्मक शैली में महिलाओं की समस्याएं सुनीं और आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी दी। सम्मेलन का महिलाओं पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला। उपस्थित महिलाओं ने बताया कि इस मंच के माध्यम से उन्हें घरेलू हिंसा एवं पारिवारिक विवादों पर खुलकर बात करने का अवसर मिला, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा। महिलाओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है और वे स्वयं को पहले से अधिक सुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने की मांग की।