शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद
फोटो परिचय- – पुलिस टीम की गिरफ्त में चोर। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जहानाबाद थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।
जानकारी के अनुसार थाना जहानाबाद पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक को रोका, जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम निजामुद्दीन पुत्र सहाबुद्दीन, निवासी ग्राम लहुरा सराय थाना जहानाबाद बताया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध थाना जहानाबाद में मु0अ0सं0 13/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय भेज दिया है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक रामकृपाल, कांस्टेबल कृष्णचन्द्र शिवहरे एवं अजय कुमार शामिल रहे।