गिरफ्त में गांजा तस्कर, एक किलो से अधिक गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
गिरफ्त में गांजा तस्कर, एक किलो से अधिक गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
एक किलो से अधिक गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
फोटो परिचय- (8) पुलिस टीम की गिरफ्त में गांजा तस्कर। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। अवैध मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी करने वाले अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना राधानगर पुलिस ने 07/08 फरवरी की रात्रि को जखनी अण्डर बाईपास के नीचे जखनी थाना राधानगर से अभियुक्त विनायक उर्फ वासू बाजपेई पुत्र महेश बाजपेई निवासी कस्बा मलवां को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक किलो एक सौ पचास ग्राम गांजा बरामद किया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 23/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में राधानगर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मौर्य, उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह, रोहित यादव, कांस्टेबल सुधांशु शुक्ल व आनन्द चौधरी शामिल रहे।