पलटी पुलिस जीप, होमगार्ड की मौत, सब-इंस्पेक्टर गंभीर घायल

   बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर पलटी पुलिस जीप, होमगार्ड की मौत, सब-इंस्पेक्टर गंभीर घायल
रिपोर्ट संदीप धुरिया हमीरपुर— चिकासी थाना पुलिस की जीप बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में चिकासी थाने में तैनात एक होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक सब-इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस जीप राठ से पोस्टमार्टम कराकर वापस थाने लौट रही थी। इसी दौरान जरिया थाना क्षेत्र के चुरहा गांव के पास अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में वाहन का संतुलन बिगड़ गया और जीप पलट गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। घायल सब-इंस्पेक्टर को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *