राजकीय स्टेडियम में पत्रकारों के बीच रोमांचक क्रिकेट मुकाबला, राठ टीम ने दर्ज की जीत
राजकीय स्टेडियम में पत्रकारों के बीच रोमांचक क्रिकेट मुकाबला, राठ टीम ने दर्ज की जीत
राजकीय स्टेडियम में पत्रकारों के बीच रोमांचक क्रिकेट मुकाबला, राठ टीम ने दर्ज की जीत
रिपोर्ट संदीप धुरिया हमीरपुर — मुख्यालय स्थित राजकीय स्टेडियम में पत्रकारों के मध्य मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष श्री कुलदीप निषाद जी द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ पत्रकारगण भी उपस्थित रहे।
इस क्रिकेट मुकाबले में एक टीम हमीरपुर की तथा दूसरी टीम राठ की थी। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ मैदान में शानदार प्रदर्शन किया।
पहले ही मैच में राठ टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए हमीरपुर टीम को हराकर जीत अपने नाम की। मैच के दौरान खिलाड़ियों का जोश और दर्शकों का उत्साह देखने लायक रहा।
आयोजन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय, सौहार्द एवं खेल भावना को बढ़ावा देना रहा।