जिलाधिकारी द्वारा थाना कुरारा का वार्षिक निरीक्षण रिपोर्ट संदीप धुरिया हमीरपुर — दिनांक 11 फरवरी 2026 को जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना ने थाना कुरारा का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम गार्द द्वारा उन्हें सलामी दी गई। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने थाना कार्यालय, लॉकअप, अपराध रजिस्टर, मिशन शक्ति कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष, विवेचना कक्ष, ई-मालखाना, पुलिस भोजनालय तथा थाने में स्थापित सीसीटीवी कैमरों का सघन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में अभिलेखों का गहन परीक्षण करते हुए उन्हें समयबद्ध एवं अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। एससी/एसटी रजिस्टर का अवलोकन कर संबंधित प्रकरणों में प्रभावी एवं संवेदनशील कार्यवाही सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। महिला सुरक्षा से संबंधित अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए महिला शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा महिला हेल्प डेस्क को सक्रिय एवं संवेदनशील बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने शस्त्रागार का निरीक्षण कर शस्त्रों की साफ-सफाई, रख-रखाव एवं अभिलेखों के समुचित संधारण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। थाना परिसर की साफ-सफाई की समीक्षा करते हुए स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।
जिलाधिकारी ने थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि थाने पर आने वाले फरियादियों एवं पीड़ितों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए तथा उनकी समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक थाना कुरारा सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित