रेडक्रास के सहयोग से लगा शिविर, ग्यारह लोगों ने किया रक्तदान
रेडक्रास के सहयोग से लगा शिविर, ग्यारह लोगों ने किया रक्तदान
रक्तदान कर पुलवामा हमले के शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
– रेडक्रास के सहयोग से लगा शिविर, ग्यारह लोगों ने किया रक्तदान
फोटो परिचय- – रक्तदाता को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते पूर्व विधायक व रेडक्रास चेयरमैन। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों की स्मृति की पूर्व संध्या पर जिला अस्पताल में रक्त की कमी के कारण शुक्रवार को इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिला अस्पताल रक्तकेन्द्र में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सदर विक्रम सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजीव नयन गिरि एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजेश उपस्थित रहें। शुभारंभ पूर्व विधायक समेत अन्य अतिथियों ने फीता काटकर किया। अतिथियों को बैज अलंकृत कर माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। कुल 11 रक्तदान हुए। 20 लोगों ने अगली बार रेडक्रॉस सोसाइटी के शिविर में रक्तदान हेतु रजिस्ट्रेशन कराया। रक्तदानियों में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रगति मिश्र ने अपने पति इंजीनियर अर्जुन शर्मा के साथ, अजीत सिंह ने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ पर व अरविंद कुमार, अतुल कुमार गुप्ता, हरीश श्रीवास्तव, जैविक कृषक वीरेंद्र यादव, प्रवीण, शिवम साहू, हिमांशु, विवेक श्रीवास्तव ने मानवता के हितार्थ रक्तदान किया। रक्तदानियों को अतिथियों व रेडक्रास चेयरमैन ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डॉ अनुराग ने सभी रक्तदानियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, संजय कुमार श्रीवास्तव, रामप्रकाश मौर्य, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, गोरेलाल, हिमांशु श्रीवास्तव, रक्तकेन्द्र विभागाध्यक्ष डॉ वरद वर्धन, डॉ अभिषेक, अशोक शुक्ल, बृजकिशोर, विनोद, कौशल श्रीवास्तव, दिव्या वर्मा, दीपाली, कमला प्रसाद, शशि, पूजा तिवारी, सुलभ उपस्थित रहे।