सरला देवी श्रीराम इंटर कालेज में हुआ विदाई समारोह, छात्रों को दी विदाई

      पुष्प देकर नम आंखों से छात्रों को दी विदाई
सरला देवी श्रीराम इंटर कालेज में हुआ विदाई समारोह
फोटो परिचय-  छात्र-छात्राओं को विदाई देते शिक्षक।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ थरियांव, फतेहपुर। हसवा विकास खंड के रामपुर थरियांव स्थित सरला देवी श्री राम इंटर कॉलेज में कक्षा 12 व 10 के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक रामऔतार यादव रहे। उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में प्रबंधक रामऔतार यादव ने छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं और अनुशासन व कठिन परिश्रम को सफलता की कुंजी बताया। कक्षा 11 व नौ के छात्र-छात्राओं ने समारोह के लिए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इनमें शास्त्रीय नृत्य, मधुर गीत और मनोरंजक नाटक शामिल रहे। जिनके माध्यम से विद्यालय की यादों को ताजा किया गया। कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने भी मंच साझा किया और अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं को लेखनी सामग्री भी भेंट किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उमाशंकर त्रिपाठी ने परीक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उपहार भेंट किए। विद्यालय में आयोजित विदाई समारोह में प्रधानाचार्य पवन कुमार यादव ने बच्चों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के शिक्षक जवाहरलाल, ओमप्रकाश मौर्य, उमेश चंद्र, राजेश कुमार, राजकुमार पाल, ज्ञानेंद्र सिंह, डॉक्टर प्रियंका द्विवेदी, हेमलता, अंजली, आरती, नीलम त्रिपाठी के अलावा छात्राएं श्रेजल, खुशी, अंजली, प्रीती, सलोनी सहित इत्यादि छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *