196 प्राप्त शिकायतों में 22 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण
196 प्राप्त शिकायतों में 22 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण
एडीएम ने खागा तहसील में सुनीं पीड़ितों की समस्याएं
– 196 प्राप्त शिकायतों में 22 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण
फोटो परिचय- पीड़ितों की समस्याएं सुनते एडीएम सुनील कुमार। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। शासन की मंशा के अनुरूप आम जनमानस की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण अपर जिलाधिकारी सुनील कुमार की अध्यक्षता में तहसील खागा के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 196 शिकायतकर्ताओं से शिकायतें प्राप्त हुई। जिसके सापेक्ष 22 का मौके पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा निस्तारित कर दिया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को हस्थांतरित करते हुए समय सीमा के अन्दर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये।
उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्व निस्तारण के संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए अपर जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही सम्पूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य है। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासकीय कार्याे में लापरवाही न बरती जाये। सभी लाभार्थीपरक योजनाओ का लाभ हर गरीब पात्र व्यक्ति को मिले, कोई भी गरीब व्यक्ति शासन की जन कल्याणकारी, लोक कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहने पाये। इस अवसर उप जिलाधिकारी खागा, मुख्य चिकित्साधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी खागा, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जिला विकास अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, खंड विकास अधिकारी सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग से सम्बंधित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें। ————————————- दो दिवसीय मिलेट्स महोत्सव व मेला 24 से एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। उप कृषि निदेशक ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजना के न्यूद्री सीरियल घटक योजना के अन्तर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र थरियांव के प्रागंण में दो दिवसीय मिलेट्स महोत्सव व मेला चौबीस फरवरी से आयोजित किया जा रहा है।
मिलेट्स महोत्सव व मेला में उन्नत तकनीक के कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी तथा विविध प्रकार के उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगायी जायेगी। कार्यक्रम में जनपद के प्रगतिशील कृषक, कृषि वैज्ञानिक एवं कृषि तथा उससे सम्बद्ध विभागों के अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा एवं किसानों को कृषि की नवीनतम तकनीकी जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी। कृषक वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम के अर्न्तगत किसानों की समाधान की तकनीकी जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रहेगी। उन्होने किसानों का आहवान किया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजना के न्यूद्री सीरियल घटक योजना के अन्तर्गत लगने वाले मिलेट्स महोत्सव व मेला में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर योजनाओं का लाभ एवं कृषि की नवीनतम कृषि तकनीकी जानकारी प्राप्त करें। ————————————– फांसी लगा अधेड़ ने दी जान एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। औंग थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर पधारा में 55 वर्षीय शराबी ने गांव के बाहर खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार रसूलपुर पधारा गांव निवासी स्व0 गंगू सिंह का पुत्र राजकरन शराब पीने का आदी था। बताते हैं कि शुक्रवार की दोपहर वह खेत की ओर गया और वहीं उसने पेड़ में रस्सी का फंदा डाल फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। ———————————— पेट में दर्द होने से युवक की मौत एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। बिन्दकी कोतवाली के ग्राम सेरपुर में 18 वर्षीय युवक की अचानक पेट दर्द होने पर मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार सैरपुर गांव निवासी मुन्नू का पुत्र शिवकुमार को शुक्रवार की दोपहर अचानक पेट में दर्द हुआ जिस पर उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्कस ने उसे उपचार के बाद घर भेज दिया। घर आते ही उसके सीने में दर्द होने लगा। दोबार घर वाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्कस ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई राजकुमार ने बताया कि उसके भाई पेट में पथरी थी। अक्सर कर दर्द होता था कल दोपहर दर्द होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा इंजेक्शन लगाया गया जहां घर आने के बाद कुछ देर बाद उसके सीने में दर्द होने लगा जिस पर उसे फिर अस्पताल ले गये। जहां उसने दम तोड दिया हालाकि भाई ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। ————————————- सड़क हादसों में महिला समेत तीन घायल एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अर्न्तगत हुए सड़क हादसो के दौरान महिला समेत तीन लोग घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के कस्बा बहुआ निवासी जितेन्द्र कुमार गुप्ता का 23 वर्षीय पुत्र कपिल कस्बे के भूरी देवी पत्नी रामबाबू गुप्ता 65 वर्ष के साथ बाइक से शहर किसी काम से आया था। वापस लौटते समय कस्बा के समीप ही अनियंत्रित होकर बाइक गिर जाने से घायल हो गया। इसी प्रकार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के साहूपुर चौहट्टा गांव निवासी रामकिशोर का 26 वर्षीय पुत्र धर्मेन्द्र कुमार बाइक से शहर आ रहा था। तभी मकनपुर के पास सामने से आ रही बाइक से भिडन्त हो गयी। जिससे वह घायल हो गया। सूचना पाकर मौके में पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।