कोर्रा खंड संख्या – 02 में जलधारा रोककर धड़ल्ले से मोरंग खनन

      कोर्रा खंड संख्या–02  में जलधारा रोककर धड़ल्ले से मोरंग खनन।

एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ जनपद —  ललौली थाना क्षेत्र के कोर्रा खंड संख्या–02 में बड़े पैमाने पर अवैध मोरंग खनन का गंभीर मामला सामने आया है।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार खनन माफियाओं द्वारा बड़ी-बड़ी पोकलैंड मशीनों से जलधारा को रोककर अस्थायी पुल बनाया गया है और उसी जलधारा के बीच से लगातार मोरंग (रेत) निकाली जा रही है। इससे न सिर्फ पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। बल्कि नदी के प्राकृतिक बहाव से भी छेड़छाड़ की जा रही है।


खनन माफिया बेलगाम
आरोप है कि इस पूरे अवैध खनन के खेल में स्थानीय प्रशासन एवं उत्तर प्रदेश खनन विभाग की मिलीभगत साफ तौर पर नजर आ रही है।
शासन द्वारा अवैध खनन पर रोक और सख्त कार्रवाई के दावों के बावजूद, खनन माफिया खुलेआम नियमों को दरकिनार कर बेलगाम तरीके से खनन में जुटे हुए हैं।
ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि —
जब सरकार अवैध खनन के विरुद्ध सख्ती की बात करती है, तो फिर कोर्रा खंड संख्या–02 में यह सब किसके संरक्षण में चल रहा है?
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में वास्तव में कोई ठोस कार्

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *