पीएम की फोटो पर आपत्तिजनक शब्द लिखकर जलाया, अन्य लघु खबरों के साथ

   पीएम की फोटो पर आपत्तिजनक शब्द लिखकर जलाया
– पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, सभासद समेत दो फरार
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ खागा, फतेहपुर– हथगाम थाना पुलिस ने देश के पीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी व फ़ोटो जलाने के वायरल वीडियो में आरोपी सभासद समेत दो अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकी मुख्य आरोपी सभासद समेत उसका एक अन्य साथी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आये। पुलिस दोनों फरार अभियुक्ततो की सुरागरसी व गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।
हथगांव नगर पंचायत के सभासद रोहित मिश्रा एवं उसके दो साथियों द्वारा सवर्ण समाज विरोधी यूजीसी कानून के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो पर आपत्तिजनक शब्द लिखने के बाद उसे आग के हवाले कर दिया गया था और इस पूरे घटनाक्रम का 21 सेकंड का वीडियो बनाने के बाद आरोपियों ने सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया था, वीडियो वॉयरल होते ही हड़कम्प मच गया था। एसपी अनूप कुमार सिंह ने वायरल वीडियो का स्वतः संज्ञान लेते हुए हथगाँव थाना पुलिस को वायरल वीडियो की जांच व कार्यवाही के निर्देश दिए थे, पुलिस ने आनन-फानन में मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू की थी, जांच अधिकारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक आलोक कुमार को नियुक्त किया गया था, जांच के बाद पुलिस ने आरोपी सभासद रोहित मिश्रा पुत्र प्रेम शंकर, सन्दीप तिवारी पुत्र सुशील तिवारी व विकास पाण्डेय पुत्र स्व० बम्भोला पाण्डेय निवासीगण तेहीपारा कस्बा व थाना हथगाँव समेत तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकद्दमा दर्ज किया था, पुलिस ने एक आरोपी सन्दीप को गिरफ्तार कर उसका शांति भंग में चालान भी किया है, जबकि मुख्य आरोपी समेत दो अभी-भी फरार चल रहे हैं। पुलिस फरार दोनों आरोपियों की सुरागरसी व गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। मामले के बावत थानाध्यक्ष हथगांव संजय पांडेय ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए मामले की जांच पड़ताल जारी होने व फरार आरोपियों की तलाश जारी होने के साथ सभी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही किये जाने की बात कही है।


—————————————- 
  दो दिवसीय रामलीला, धनुष यज्ञ आज से
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– दो दिवसीय रामलीला, धनुष यज्ञ आयोजन हनुमान मंदिर पटेल नगर चौराहा में कल (आज) प्रारंभ हो रही है। जिसमें पहले दिन भगवान श्री रघुनाथ जी व शेष अवतार श्री लक्ष्मण जी की भव्य शोभा यात्रा बग्गी डीजे के साथ श्री हनुमान मंदिर पटेल नगर से तांबेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना करके वापस आने पर श्रीराम हनुमान मिलन, श्रीराम सुग्रीव मित्रता, लंका दहन आदि की लीला रात्रि आठ बजे से प्रारंभ होगी। चौदह मार्च शनिवार को जनपद के वरिष्ठजनों, समाजसेवियों का सम्मान उपरांत संध्या बंनदन, जनक दरबार, श्री राम जानकी विवाह व श्री परशुराम लक्ष्मण संवाद की लीला का मंचन आयोजित होगा। यह जानकारी अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष व श्री हनुमान मंदिर सेवा ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी मनोज त्रिवेदी ने देते हुए कार्यक्रम में सभी की भागीदारी हेतु निवेदित किया।


—————————————– 
    दम घुटने से वृद्ध की मौत
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– राधानगर थाना क्षेत्र के अर्न्तगत गुरूवार की भोर शार्ट सार्किट से कमरे में धुंआ उठने से 75 वर्षीय वृद्ध दम घुटने मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार राधानगर थाना क्षेत्र के निवासी स्व0 केदारनाथ का पुत्र बृजमोहन गुप्ता अपने कमरे में सो रहा था बताते है कि सुबह लगभग 5ः30 बजे अचानक शार्ट सर्किट हो जाने से पूरे कमरे में धुंआ भर जाने के कारण दम घुटने से वृद्ध की मौत हो गयी। उधर जैसे ही इसी जानकारी परिजनों को हुयी तो तत्काल कमरा किसी तरह खोला गया। तब तक देर हो चुकी थी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।


————————————- 
    फांसी लगा वृद्ध ने दी जान
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम ममनापुर मजरे सरांय लांगड में बुधवार की दोपहर मानसिक तनाव के चलते 65 वर्षीय वृद्ध ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
जानकारी के अनुसार ममनापुर मजरे सरांय लांगड निवासी स्व0 रामरतन का पुत्र कालीदीन ने मानसिक तनाव चलते बुधवार की दोपहर बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उधर जब परिजन खेत से बाहर वापस आये तो फांसी पर लटका वृद्ध शव देख घर में कोहराम मच गया। तभी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।


————————————— 
 ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर–  राधानगर थाना क्षेत्र के दुर्गा मंदिर के समीप बुधवार की रात ट्रेन की चपेट में आ जाने से 40 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के गडरियनपुरवा गांव निवासी विशम्भर का पुत्र सुरेश बीती रात बैग लेकर घर से निकला और राधानगर दुर्गा मंदिर के समीप ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके में पर ही मौत हो गयी। उधर घटना की सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।


————————————— 
   अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में आधा दर्जन घायल
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रो के अर्न्तगत हुए सड़क हादसों के दौरान लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के नई तहसील निवासी फैजी की 24 वर्षीय पत्नी शीबा बुधवार की शाम स्कूटी से घर आ रही थी। तभी तहसील के समीप ही अचानक साइकिल से निकल रहे बच्चो को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर स्कूटी गिर जाने से घायल हो गयी। इसी प्रकार सदर कोतवाली के चौफेरवा गांव निवासी 35 वर्षीय संजय बाइक लेकर आ रहा था। तभी पिकअप की चपेट में आ जाने से घायल हो गया। उधर हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव निवासी रामू की 28 वर्षीय पत्नी अंजलि अपने भाई लवलेश पुत्र फूलचन्द्र 20 वर्ष निवासी गाजीपुर के साथ बाइक से मायके आ रही थी। तभी मवइया के समीप बाइकों की भिडन्त में दोनो घालय हो गये। वहीं हुसेनगंज थाना क्षेत्र के सीर इब्राहिमपुर गांव निवासी मोहन लाल 19 वर्षीय पुत्र श्यामू व हीरा लाल 25 वर्षीय पुत्र अजय बाइक से शहर आ रहे थे। तभी हसउपुर के पास बाइक अनियंत्रित होकर बाइक गिर जाने से दोनो घायल हो गये। उधर घटना की सूचना पाकर मौके में पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *