गेस्ट हाउस के बाहर बारातियों में खूनी बवाल, पत्थरबाजी में युवक गंभीर

    गेस्ट हाउस के बाहर बारातियों में खूनी बवाल, लात-घूंसे और पत्थरबाजी में युवक गंभीर

  संदीप धुरिया अजरा न्यूज़ हमीरपुर —   शहर कोतवाली से करीब 200 मीटर दूर स्थित पूजा गेस्ट हाउस के बाहर एक शादी समारोह के दौरान बारातियों के बीच मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले और मामला पत्थरबाजी तक पहुंच गया। इस दौरान कुर्सियां भी फेंकी गईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हंगामे के दौरान गेस्ट हाउस के सामने दुकान पर सामान खरीद रहे एक स्थानीय युवक के सिर में पत्थर लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे कानपुर के हायर सेंटर रेफर कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बारातियों के बीच किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई थी, जो कुछ ही देर में मारपीट और पत्थरबाजी में बदल गई। अचानक हुए बवाल से इलाके में दहशत फैल गई और लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।
हैरानी की बात यह रही कि शहर कोतवाली से महज कुछ दूरी पर यह बवाल काफी देर तक चलता रहा। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बाराती आपस में मारपीट करते, पत्थर फेंकते और कुर्सियां चलाते दिखाई दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के पूजा गेस्ट हाउस के बाहर का है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *